गिरफ्तारी से पहले पूर्व पाक पीएम इमरान खान ने जारी किया था वीडियो संदेश

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर गिरफ्तार किए जाने से पहले ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में उन्होंने कहा था, "एक इंटेलिजेंस अधिकारी ने 2 बार मेरी हत्या करने की कोशिश की थी।" उन्होंने कहा, "मेरे ऊपर कोई केस नहीं है...जेल में डालना है तो डाल दो मैं तैयार हूं।"