गिरिराज सिंह ने की बिहार में 'द केरल स्टोरी' को टैक्स फ्री करने की मांग, सीएम को लिखा पत्र
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में फिल्म 'द केरल स्टोरी' को टैक्स फ्री करने की मांग की और इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है, "यह सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्म है इसलिए इसे टैक्स फ्री किया जाए।'' उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में 'द केरल स्टोरी' को टैक्स फ्री किया गया है।