inshorts

गिरोह ने गे डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर 4 महीनों में 15 लोगों को लूटा, 3 आरोपी गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने गे डेटिंग ऐप 'ग्रिंडर' के ज़रिए मिले लोगों को पीटने व लूटने के आरोप में एक गिरोह के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों ने पिछले 4 महीनों में कम-से-कम 15-20 लोगों को लूटा था। ये आरोपी सुनसान इलाकों में लोगों को बुलाते थे और मारपीट कर उन्हें लूटते थे।