गिरोह ने बेंगलुरु में बच्चों को पेड़ से बांधकर टॉर्चर किया, बीड़ी पीने को किया मजबूर

बेंगलुरु के एक सरकारी स्कूल परिसर में एक गिरोह द्वारा 2 बच्चों को पेड़ से बांधकर प्रताड़ित करने और बीड़ी पीने को मजबूर करने का वीडियो वायरल हो रहा है। महादेवपुरा पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “गिरोह इलाके में बच्चों को लगातार परेशान करता था...विवेक नामक व्यक्ति (18) और 5 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।"