कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रविवार को दुबई में 19.4 ओवर में 116 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही केकेआर के 13 मैचों में 12 अंक हो गए और वह आईपीएल 2021 की अंकतालिका में चौथे स्थान पर बरकरार है। केकेआर के शुबमन गिल ने 57(51) रन बनाए।