inshorts

गिलानी के निधन के बाद कश्मीर में लागू की गईं इंटरनेट सेवा पर रोक समेत कई पाबंदियां

कश्मीर में पुलिस के महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बुधवार को बताया कि घाटी में इंटरनेट सेवा पर रोक समेत कई पाबंदियां लागू की गई हैं। इससे पहले, अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी (91) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार रात को श्रीनगर में निधन हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिलानी को गुरुवार सुबह सुपुर्द-ए-खाक किया गया।