गुजरात की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 1 की मौत, 20 घायल; 3 लोग लापता
गुजरात के सूरत में अनुपम रसायन इंडिया लिमिटेड फैक्ट्री में शनिवार को आग लगने से 1 मज़दूर की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, 3 लोग लापता हैं। सूरत के चीफ फायर ऑफिसर इंचार्ज बसंत पारिख ने कहा कि फैक्ट्री में खतरनाक रसायनों से भरे कंटेनर में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई।