गुजरात के गेमिंग ज़ोन में लगी भीषण आग में कई बच्चों समेत 20 लोगों की हुई मौत
राजकोट (गुजरात) में गेमिंग ज़ोन में लगी भीषण आग में कई बच्चों समेत 20 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया, "आग पर काबू पा लिया गया है...अब तक 20 शव बरामद किए जा चुके हैं…रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद आगे की जांच की जाएगी।" बकौल पुलिस, गेमिंग ज़ोन का मालिक युवराज सिंह सोलंकी नामक व्यक्ति है।