गुजरात के पूर्व राज्यपाल ओ.पी. कोहली का 87 साल की उम्र में हुआ निधन, पीएम ने जताया शोक

गुजरात के पूर्व राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली का सोमवार को 87 साल की उम्र में नोएडा (यूपी) में निधन हो गया। कोहली मध्य प्रदेश व गोवा के राज्यपाल और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, ''उन्होंने (कोहली) दिल्ली में हमारी पार्टी को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाई।''

Load More