गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से डीआरआई ने ज़ब्त की ₹48 करोड़ की 2.04 लाख ई-सिगरेट

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर ₹48 करोड़ मूल्य की ई-सिगरेट ज़ब्त की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन से आए दो संदिग्ध कंटेनरों की जांच करने पर डीआरआई टीम को एक कंटेनर में 2.04 लाख ई-सिगरेट मिलीं। कुछ दिन पहले मुंद्रा पोर्ट पर ₹20 करोड़ कीमत की 85,000 से अधिक ई-सिगरेट ज़ब्त की गई थी।