गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से बरामद ₹21,000 करोड़ के ड्रग्स केस की जांच अब एनआईए करेगी

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पकड़े गए ड्रग्स मामले की जांच बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई जिसपर एनआईए ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है, पिछले महीने राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मुंद्रा पोर्ट से 2,988.21 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी, जिसकी कीमत वैश्विक बाजार में ₹21,000 करोड़ आंकी गई है।