असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक, गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 788 उम्मीदवारों में से करीब 21% (167 उम्मीदवारों) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। बकौल एडीआर रिपोर्ट, 88 सीटों पर चुनाव लड़ रही 'आप' के सर्वाधिक 36% (32 उम्मीदवारों) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव होंगे।