गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें आईपीएल 2022 से डेब्यू कर रही हैं और दोनों का यह पहला मैच है। गुजरात टाइटंस 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी है जबकि एलएसजी ने 3 विदेशी खिलाड़ियों को टीम में रखा है।