सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के कप्तान केन विलियमसन ने सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैच के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट में अबतक की अविजित टीम है जबकि एसआरएच ने 3 मैच में से 1 में जीत हासिल की है।