आईपीएल-2022 में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए चोटिल ट्रेंट बोल्ट की जगह जेम्स नीशम को शामिल किया है। वहीं, गुजरात टाइटंस ने अपने प्लेइंग इलेवन में यश दयाल और विजय शंकर को शामिल किया है।