गुजरात टाइटंस (जीटी) ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 37 गेंद रहते 9 विकेट से हरा दिया जो आईपीएल-2023 में शेष गेंदों के लिहाज़ से सबसे बड़ी जीत है। राजस्थान रॉयल्स 17.5 ओवर में 118 रन पर ऑल-आउट हो गई और जीटी ने कप्तान हार्दिक पंड्या की 39*(15) रनों की पारी की बदौलत 13.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।