inshorts

गुजरात टाइटंस ने जयंत यादव को ₹1.7 करोड़ व विजय शंकर को ₹1.4 करोड़ में खरीदा

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 के दूसरे दिन रविवार को गुजरात टाइटंस ने ऑफ स्पिनर जयंत यादव को ₹1.7 करोड़ और ऑल-राउंडर विजय शंकर को ₹1.4 करोड़ में खरीदा। जयंत यादव ने कहा कि वह गुजरात टाइटंस के साथ अपनी नई पारी को लेकर उत्साहित हैं। इसके अलावा गुजरात टाइटंस ने वेस्टइंडीज़ के ऑल-राउंडर डॉमिनिक ड्रेक्स को ₹1.1 करोड़ में खरीदा।