गुजरात टाइटंस ने दर्ज की आईपीएल 2023 की अपनी सबसे बड़ी जीत
गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 56 रनों से हराकर आईपीएल-2023 में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। जीटी ने 227/2 का स्कोर बनाया जो आईपीएल में उसका सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस सीज़न जीटी की पिछली सबसे बड़ी जीत 25 अप्रैल को आई थी जब उसने मुंबई इंडियंस को 55 रनों से हराया था।