inshorts

आईपीएल नीलामी के बाद गुजरात टाइटंस व एलएसजी ने अपने खिलाड़ियों की सूची जारी की

आईपीएल 2022 में डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने आईपीएल मेगा ऑक्शन के बाद अपने-अपने खिलाड़ियों की सूची जारी की है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस में 23 खिलाड़ी हैं जबकि के.एल. राहुल के नेतृत्व वाली एलएसजी में 21 खिलाड़ी हैं। एलएसजी ने 7 और गुजरात टाइटंस ने 8 विदेशी खिलाड़ी खरीदे।