गुजरात एटीएस और तट रक्षक बल ने खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय समुद्री सीमा में हेरोइन से लदी एक ईरानी बोट को ज़ब्त किया है। गुजरात एटीएस के डीआईजी हिमांशु शुक्ला के अनुसार, हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में ₹150- ₹250 करोड़ हो सकती है। उन्होंने कहा कि 7 ईरानी क्रू मेंबर्स को भी गिरफ्तार किया गया है।