सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को एसआईटी द्वारा मिली क्लीन चिट को चुनौती देने वाली ज़ाकिया जाफरी (दिवंगत कांग्रेस नेता एहसान जाफरी की पत्नी) की याचिका खारिज कर दी है। उन्होंने इसके पीछे 'बड़ी साज़िश' की जांच की मांग की थी। अहमदाबाद हिंसा के दौरान मारे गए लोगों में एहसान शामिल थे।