गुजरात में 2016-2020 की अवधि में 40,000 महिलाओं के लापता होने की रिपोर्ट्स को लेकर गुजरात पुलिस ने बयान जारी किया है। पुलिस ने बताया कि इनमें से 39,497 महिलाओं को पुलिस ढूंढकर उनके परिवारों को सौंप चुकी है। बकौल पुलिस, ये महिलाएं पारिवारिक विवाद व परीक्षा में फेल होने जैसे कारणों के चलते लापता हुई थीं।