गुजरात के बनासकांठा में ग्राम रक्षक दल के 600 पदों की भर्ती में शामिल होने के लिए शनिवार को मौके पर हज़ारों युवाओं के पहुंचने से हालात बेकाबू हो गए। वहीं, स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। एक वीडियो में बड़ी संख्या में इन लोगों को एकसाथ बैठे और पुलिस को इन्हें संभालते देखा जा सकता है।