गुजरात में चट्टान से टकराई मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस, 35 लोग हुए घायल
बनासकांठा (गुजरात) में रविवार को अंबाजी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस चट्टान से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 35 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सड़क किनारे मौजूद चट्टान से टकराने के बाद बस का ऊपरी हिस्सा अलग हो गया।