अहमदाबाद (पश्चिम) से बीजेपी सांसद किरीट सोलंकी ने कच्छ (गुजरात) में बनकर तैयार हुए ‘स्मृतिवन’ भूकंप संग्रहालय की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "11,500 वर्गमीटर में फैले इस संग्रहालय में 8 ब्लॉक हैं और भूकंप का अनुभव लेने के लिए सिम्युलेटर थिएटर भी है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को इस संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।