गुजरात में पीएम मोदी के रैली स्थल के पास कैमरा लगा ड्रोन उड़ाने को लेकर 3 लोग गिरफ्तार

अहमदाबाद (गुजरात) में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली स्थल के पास कथित तौर पर कैमरा लगा ड्रोन उड़ाने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा, "रैली से पहले तीनों अपने निजी मकसद से भीड़ की तस्वीरें ले रहे थे। सरकारी आदेश का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।"