गुजरात में मरा सांप लेकर अस्पताल पहुंची महिला, कहा- उसके काटने से मीठा लगने लगा नमकीन
राजकोट (गुजरात) के सिविल अस्पताल में भर्ती एक महिला का दावा है कि सांप के काटने से उसके मुंह का स्वाद बदल गया। मरे हुए सांप को बैग में भरकर अस्पताल पहुंची दुर्गाबेन चौहान नामक महिला ने बताया, "मुझे नमकीन भी मीठा लग रहा था तो लगा कि सांप ने काट लिया है।" बकौल रिपोर्ट्स, महिला पूरी तरह स्वस्थ है।