गुजरात में शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी को मारने के लिए बम किया था पार्सल, 2 की हुई थी मौत

साबरकांठा (गुजरात) में एक पार्सल में हुए विस्फोट मामले में पुलिस ने कहा है कि जयंतीभाई वंजारा नामक शख्स ने अपनी पत्नी के कथित प्रेमी को मारने के लिए उसके घर पार्सल में स्पीकर जैसा कुछ भिजवाया था जिसे चलाने की कोशिश के दौरान वह फट गया था। हादसे में प्रेमी और उसकी एक बेटी की मौत हो गई थी।