गुजरात में शेरनी व तेंदुए के हमले की अलग-अलग घटनाओं में 5 माह और 3 वर्षीय बच्चे की मौत

अमरेली (गुजरात) में मंगलवार सुबह परिवार के साथ सो रहे 5 महीने के बच्चे को एक शेरनी उठाकर ले गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे का सिर उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर मिला। वहीं, सोमवार रात हुई एक अन्य घटना में तेंदुए के हमले में 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।