गुजरात के पाटन में सोशल मीडिया पर की गई सांप्रदायिक पोस्ट के बाद 2 समुदायों के बीच भड़की हिंसा में 8 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों समुदाय से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पुलिस ने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।