गुजरात में सड़क हादसे में युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने डीएसपी की कार में लगाई आग

गुजरात (साबरकांठा) में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। हादसे से गुस्साए लोगों ने डीएसपी की कार में आग भी लगा दी। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाज़ी की। बकौल पुलिस, पत्थरबाज़ी करने वाले लोगों पर केस दर्ज किया जाएगा।

Load More