गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार खत्म, 5 दिसंबर को होगा मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार अभियान शनिवार शाम 5 बजे खत्म हो गया। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को 93 विधानसभा क्षेत्रों में होगा। गौरतलब है कि गुजरात में पहले चरण के लिए 89 सीटों पर मतदान 1 दिसंबर को हुआ था, जिनमें सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात की सीटें थीं।