अमरावती (महाराष्ट्र) में शनिवार को गुब्बारा फुलाने वाले गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होने से 2-वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के दादा गुब्बारा खरीद रहे थे तभी गुब्बारे में गैस भरते वक्त सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। बकौल अधिकारी, सिलिंडर का हिस्सा पैर में लगने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई थी और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।