गुरजंत ने शेयर की ओलंपिक कांस्य पदक पहनकर रोती हुई मां की तस्वीर, लिखा- गर्व के आंसू देखे

टोक्यो ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड गुरजंत सिंह ने कांस्य पदक पहनकर रोती हुई मां की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "यह तस्वीर सब कुछ कहती है! मां को रोते हुए देखना कोई पसंद नहीं करता लेकिन आज एक अलग ही अहसास था जब मैंने उनकी आंखों में गर्व के आंसू देखे।"