गुरमीत राम रहीम को 22 साल पुराने हत्या के मामले में किया गया बरी
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम व 4 अन्य को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के पूर्व मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के 22-साल पुराने मामले में बरी किया है। पंचकूला (हरियाणा) की अदालत ने पांचों दोषियों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी। हालांकि, रेप केस व दूसरे हत्या केस को लेकर राम रहीम जेल में ही रहेगा।