गुरुग्राम के एक घर में मिले 2 हैंड ग्रेनेड, निष्क्रिय किए गए: पुलिस

हरियाणा पुलिस ने बताया है कि गुरुग्राम के सेक्टर 31 के एक बंद व खाली घर से दो हैंड ग्रेनेड और इस्तेमाल हो चुके कारतूस बरामद किए गए हैं। बम निरोधक दस्ते ने हैंड ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया है। बकौल पुलिस, जांच जारी है कि ये हैंड ग्रेनेड कहां से और कैसे इस घर में आए।