गुरुग्राम के मानेसर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धू-धूकर जलती दिखी फैक्ट्री
गुरुग्राम (हरियाणा) के मानेसर में गुरुवार को एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री के कई फ्लोर आग की चपेट में आ गए और एक वीडियो सामने आया है जिसमें आग लगने के कारण फैक्ट्री धू-धूकर जलती हुई नज़र आ रही है। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है।