गुरुग्राम में इमारत का एक हिस्सा ढहने के 60 घंटे बाद मलबे से निकाला गया दूसरी महिला का शव
गुरुग्राम (हरियाणा) में चिंतल्स पैराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की छत गिरने के 60 घंटे से अधिक समय के बाद दूसरी महिला का शव बरामद कर लिया गया है। बकौल पुलिस, शनिवार रात 11:30 बजे सुनीता श्रीवास्तव का शव मलबे से निकाला गया। वहीं, चिंतल्स इंडिया के प्रबंध निदेशक के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है।