गुरुग्राम में एक इमारत के छठी मंज़िल की छत गिरने से कम-से-कम दो लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम (हरियाणा) के सेक्टर 109 में गुरुवार को चिंतल्स पैराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में छठी मंज़िल के फ्लैट की छत गिरने से कम-से-कम दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य मलबे के नीचे फंस गए। बकौल पुलिस, छत का हिस्सा गिरने के बाद मलबे की वजह से नीचे की कई मंज़िलों की छतें गिरती चली गईं।