गुरुग्राम में जलभराव में फंसी कार में भरने लगा पानी, उसकी छत पर बैठा दिखा शख्स

गुरुग्राम (हरियाणा) के नरसिंहपुर के पास बारिश से हुए जलभराव में शनिवार को एक कार फंस गई। सामने आए वीडियो में दिखा कि कार में करीब 3 फीट तक पानी भर गया था जबकि एक शख्स कार की छत पर बैठा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पानी भरने से कार बीच सड़क पर बंद हो गई थी।