inshorts

गुरुग्राम में डेंगू के मामले बढ़कर 108 हुए, पिछले 5 वर्षों में सबसे अधिक

गुरुग्राम (हरियाणा) में इस साल डेंगू के मामले बढ़कर 108 हो गए जो पिछले 5 वर्षों में सबसे अधिक है। हालांकि, डेंगू से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। ज़िला स्वास्थ्य विभाग ने वेक्टर जनित बीमारियों के लिए फॉगिंग और स्क्रीनिंग की प्रक्रिया तेज़ कर दी है। इससे पहले गुरुग्राम में 2018 में 94 मामले सामने आए थे।