गुरुग्राम में तेज़ रफ्तार वाहन की टक्कर से 27 वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबल की हुई मौत

गुरुग्राम (हरियाणा) में शुक्रवार को एक बाइक सवार 27-वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबल को तेज़ रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 3:25 बजे की है जब कॉन्स्टेबल पुलिस स्टेशन जा रहा था। बकौल पुलिस, आरोपी फरार है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे ढूंढने की कोशिश की जा रही है।