गुरुग्राम में दोस्त के घर ले जाकर 19 वर्षीय युवक ने 14 वर्षीय लड़की का किया रेप, हुआ अरेस्ट
पुलिस ने बताया है कि गुरुग्राम (हरियाणा) में 14-वर्षीय लड़की का अपहरण और उसका रेप करने के आरोप में 19-वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी को घुमाने के बहाने अपने दोस्त के घर ले जाकर उसका रेप किया और उसे शादी के लिए मजबूर करने लगा।