गुरुग्राम में फर्ज़ी कॉल सेंटर का हुआ खुलासा, पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने गुरुवार को अमेरिका और कनाडा के लोगों को ठगने वाले एक फर्ज़ी कॉल सेंटर का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है व 149 कर्मचारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के कर्मचारी बनकर लोगों को ठगा करते थे।