गुरुग्राम में महिला ने भाई के साथ मिलकर की लिव-इन पार्टनर की हत्या, तवे से किए वार
गुरुग्राम (हरियाणा) में एक शादीशुदा महिला द्वारा भाई के साथ मिलकर अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, शराब पीने के बाद महिला के भाई और उसके पार्टनर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिसके बाद महिला ने अपने पार्टनर की तवे से कई वार कर हत्या कर दी।