गुरुग्राम में रात में नहीं रोके जाएंगे वाहन और नहीं कटेगा चालान
गुरुग्राम (हरियाणा) ट्रैफिक डीसीपी वीरेंद्र विज ने सभी ट्रैफिक इंस्पेक्टरों को रात में वाहनों को न रोकने और चालान न काटने के निर्देश दिए हैं। विज ने कहा कि रात में बहुत ज़रूरी होने पर ही उच्च स्तर से मंज़ूरी लेने के बाद चालान जारी किया जाए। बकौल विज, इसका उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।