गुरुग्राम (हरियाणा) में जी20 समिट में सजावट के लिए चौराहे पर लगाए गए फूल के गमलों को चुराकर एसयूवी में ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने चोरी किए गए गमले समेत चोरी में इस्तेमाल हुई कार बरामद कर ली है।