गुरुद्वारा पर हुए हमले के बाद 55 अफगान सिख-हिंदू शरणार्थियों का अंतिम जत्था पहुंचा दिल्ली

अफगानिस्तान में जून 2022 में परवान गुरुद्वारा साहिब पर हुए हमले के बाद 55 सिख और हिंदू शरणार्थियों का आखिरी जत्था सुरक्षित दिल्ली पहुंचा है। 'आप' सांसद विक्रमजीत सिंह ने शरणार्थियों को ई-विज़ा जारी करने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए विदेश मंत्रालय को धन्यवाद दिया। दिल्ली पहुंचने वाले शरणार्थियों में 38 वयस्क, 17 बच्चे और 3 शिशु शामिल हैं।