गुलमर्ग में मशहूर अफरवात चोटी पर हुआ हिमस्खलन, 2 विदेशी नागरिकों की मौत
बारामूला पुलिस (जम्मू-कश्मीर) ने बताया है कि गुलमर्ग के एक मशहूर स्की रिज़ॉर्ट में अफरवात चोटी पर बुधवार को हिमस्खलन हुआ। पुलिस ने बताया कि इस हिमस्खलन में 2 विदेशी नागरिकों के शव मिले हैं जबकि 19 विदेशी नागरिकों को बचा लिया गया। बकौल पुलिस, दोनों शवों को मेडिकोलीगल प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।