गुलामी का प्रतीक किंग्सवे यानी राजपथ, आज से हमेशा के लिए मिट गया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पुनर्विकसित सेंट्रल विस्टा ऐवेन्यू स्थित 'कर्तव्य पथ' के उद्घाटन पर कहा, "गुलामी का प्रतीक किंग्सवे यानी राजपथ, आज से इतिहास की बात हो गया है, हमेशा के लिए मिट गया है।" उन्होंने कहा, "आज कर्तव्य पथ के रूप में नए इतिहास का सृजन हुआ है।" बकौल पीएम, "आज हमारे पथ अपने हैं...प्रतीक अपने हैं।"